बिलासपुर (संवाद)। कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हाथों पर नए और पारंपरिक डिजाइनों की मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शोभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तराना दूसरे, ऋषिका तीसरे और संजना चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। महाविद्यालय की प्राचार्या निधि शुक्ला ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया।