फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नुक्कड़ नाटक से बताया बेहोशी से पहले जांच का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विश्व निश्चेतना दिवस के उपलक्ष्य में चाइल्ड पीजीआई में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेहोशी से पहले की जांच की आवश्यकता के बारे में बताया गया, ताकि आम जनता से बेहोशी का भ्रम निकल सके। इस अवसर पर विभाग की ओर से अस्पताल कर्मियों के लिए डॉ. अमृत कौर की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार जैन ने बताया कि आज के समय में बेहोशी देना काफी सुरक्षित हो गया, लेकिन इसके लिए मरीज और मरीज के रिश्तेदारों से उचित जानकारी लेना आवश्यक है। इस दौरान निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. पीयूष चौधरी, डॉ. पूनम मोतियानी, डॉ. भूमिका, डॉ. अमृत आदि मौजूद रहे। 16 अक्तूबर को विश्व निश्चेतना दिवस मनाया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें