फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपर जिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने दादरी तहसील के ग्राम बिसाहड़ा में खरीफ 2025-26 के तहत धान की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान खेत पर पहुंचकर किसान गौरव की भूमि गाटा संख्या 1115 पर निर्धारित मानक 10×10×10 त्रिकोण मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। परीक्षण के उपरांत 12.914 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी अलका चौहान, लेखपाल दर्शन सिंह, बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि, संबंधित राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें