निवासी सुबह टहलने के लिए निकला था। उसी दौरान कुत्तों के समूह ने अचानक हमला कर दिया। निवासी का आरोप है कि वह मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। उसने किसी तरह खुद को लावारिस कुत्तों से बचाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। निवासियों ने लावारिस कुत्तों को लेकर फिर सवाल उठाए हैं।