फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरों में पहुंचा एसटीपी का पानी, 20 से अधिक लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी के निवासियों ने दूषित पानी की आपूर्ति होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पानी के टैंक में एसटीपी का गंदा पानी भर दिया गया। जिसके सेवन से 20 से 25 लोगों को पेट दर्द की शिकायत हुई। इनमें से कुछ ने चिकित्सक के पास जाकर इलाज भी कराया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम ने गलती से एसटीपी का पानी मिलने की बात मानी है और टैंक को साफ कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


निवासी चेतना गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 10 टावर में यह समस्या रही। जब लोग बीमार होने लगे तो उनको पानी के दूषित होने का पता चला। इस संबंध में मेंटेनेंस टीम से शिकायत की तो वहां बताया गया कि गलती से एसटीपी का पानी घरेलू पानी के टैंक में पहुंच गया। उनकी चूक के कारण हजारों परिवार गंदा, बदबूदार और असुरक्षित पानी पीने को मजबूर हो गए। निवासी अमरनाथ ने कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। जिला प्रशासन व प्राधिकरण से शिकायत कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। निवासियों का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। लापरवाह कंपनी को तुरंत हटाकर ब्लैकलिस्ट किया जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें