नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित राइजिंग क्रिकेट क्लब में संडे स्पेशल सीजन का लीग मैच खेला गया। रविवार को हुए लीग मैच में स्टॉर्म स्ट्राइकर्स-11 टीम ने जीत दर्ज की। मुकाबले में इनफिनिटी-11 ने 151 रन बनाकर 17 ओवर में ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी टीम स्टॉर्म स्ट्राइकर्स-11 ने पांच विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्टॉर्म स्ट्राइकर्स-11 टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। अभिषेक प्रताप को मैन ऑफ द मैच और आर्यमान सिंह बेस्ट बॉलर बने।