नोएडा। संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (जेईआरसी) ने दफ्तर के लिए नोएडा में एक एकड़ जमीन की मांग की है। आयोग को प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-153 में जमीन दिखाई है। जेईआरसी के चेयरमैन आलोक टंडन व अन्य अधिकारी एक्सप्रेसवे के पास की जमीन का निरीक्षण किया। आलोक टंडन वर्ष 2018-19 में नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ व चेयरमैन भी रह चुके हैं। प्राधिकरण की तरफ से महाप्रबंधक एके अरोड़ा व वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल ने दफ्तर के लिए जमीन दिखाई। आयोग यह जमीन ओपन एंडेड स्कीम फॉर इंस्टीटयूशनल प्लॉट योजना के अंतर्गत लेने की तैयारी में है। ब्यूरो