फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू से चंडीगढ के लिए नहीं शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू से चंडीगढ़ सीधी बस नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

तावडू। जिला परिवहन विभाग की ओर से 25 मई से तावडू और चंडीगढ़ के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने का दावा किया गया था लेकिन लोग इंतजार ही करते रह गए। यह सेवा शुरू नहीं हो पाई। बस सेवा बहाल करने के लिए जिले की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े प्रमुख लोगों की मांग पर विभाग द्वारा शनिवार से बस सेवा शुरू करने का दावा किया गया था, इसे ध्यान में रखते हुए यात्री शनिवार सुबह बस स्टैंड पर पहुंचे लेकिन यात्रियों को निराशा ही हाथ लगी। इसे लेकर यात्रियों में परिवहन विभाग के प्रति रोष है। प्रभुदयाल, सुरेंद्र, मोहसीन अख्तर, तसलीम, हाजी इलियास, पूर्व सरपंच काले खान, जगदीश चंद, महावीर सिंह, ताराचंद, अजय शर्मा और ताहिर ने बताया कि तावडू से चंडीगढ़ बस सेवा करीब पिछले 10 वर्षों से चल रही थी, लेकिन बस को बीच में बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने पिछले सप्ताह जिला परिवहन विभाग नूंह के महाप्रबंधक एनके गर्ग से मुलाकात कर बस सेवा बहाल करने की मांग की थी, जिस पर जीएम ने 25 मई शनिवार सुबह 5 बजे से बस सेवा शुरू करने का भरोसा दिया था। इस बारे में जिला परिवहन महाप्रबंधक एनके. गर्ग का कहना है कि शनिवार को तावडू से चंडीगढ़ सीधी बस सेवा शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि सोमवार से यह बस शुरू हो जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें