फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पुन्हाना। दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार को गांव जयसिंहपुर के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थर से चिलावली गांव के लोगों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से पथराव में करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें करीब 10 लोगों की हालत गंभीर है, वहीं आधा दर्जन मोटरसाइकिलें और मकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर करीब 64 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चिलावली निवासी सत्तार, अकबर, सिजाउद्दीन ने बताया कि गांव जयसिंहपुर निवासी एक ड्राइवर है, जिसने गांव के कुछ लोगों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। लोगों के विरोध करने पर आरोपी ड्राइवर ने उन्हें शाम के समय लाठी-डंडों से पीट दिया। बाद में पुलिस और लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। शनिवार को गांव जयसिंहपुर के लोग कार, मोटरसाइकिल व ट्रैक्टरों में भरकर लाठी-डंडों, फरसे और हथियारों से लैस होकर आए और आते ही गांव के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें चार मोटरसाइकिल टूट गई और सत्तार सहित कई लोगों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसमें करीब 50 लोग घायल हो गए। इसमें आबिदा, शुएब, जाहिद, फरहान आदि गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। एक पक्ष की ओर से 24 और दूसरे पक्ष की ओर से 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पथराव की वजह से करीब 2 घंटे तक नूंह-होडल मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें