पंजाब से मिले हरियाणा के किसानों को पानी
नूंह। गांधी पार्क में शनिवार को भाजपाइयों व जिले के किसानों ने उपवास रखकर एसवाईएल कैनाल में पानी छोड़े जाने की मांग उठाई। वहीं पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध जताया गया। इस दौरान महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व विधायक जाकिर हुसैन व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं व किसानों की मांगे है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार एसवाईएल में हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं दे रही है। सरकार एसवाईएल का निर्माण करे और किसानों को सुचारू रूप से पानी दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो हरियाणा के किसान अपना हक लेने के लिए हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश-प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। धरने के बाद शाम को पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के नूंह स्थित आवास पर सभी को भोजन कराकर उपवास तुड़वाया गया। इस मौके पर फिरोजपुर झिरका के पूर्व विधायक नसीम अहमद, पुन्हाना से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी नौक्षम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, जाहिद हुसैन, भानीराम मंगला, ताहिरा अजमत, मीडिया प्रभारी मनीष जैन, जगन सिंह पार्षद, एससी सेल के जिला अध्यक्ष मास्टर गंगादान डागर, श्रीपाल शर्मा, योगेश तंवर, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष बीरपाल पंवार आदि मौजूद रहे।