फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्मचारियों के बाद नोएडा में मेड्स का वेतन बढ़ाने को लेकर हंगामा, सोसाइटी के बाहर किया पथराव और तोड़फोड़

Tue, 14 Apr 2026 02:02 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच मेड्स का भी गुस्सा फूट पड़ा। नोएडा में मेड्स का वेतन बढ़ाने को लेकर हंगामा किया और एक सोसाइटी के बाहर पथराव और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
मेड्स का सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में मंगलवार को भी कई जगह पर निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन जारी है। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने फिर से पथराव किया, इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है, लेकिन अभी भी कर्मचारी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच, घरों में काम करने वाली मेड (घरेलू सहायिकाओं) ने भी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।

नोएडा के सेक्टर 121 में स्थित एक सोसाइटी के बाहर, दैनिक काम करने वाली मेड और सफाई कर्मचारियों की महिलाओं ने अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। इन महिलाओं ने अपने वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन के साथ तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

घरेलू सहायिकाओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया और गर्भवती महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। इससे पहले, सोसाइटी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने भी सड़कों पर तोड़फोड़ की थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वहीं, कमिश्नरेट नोएडा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को नोएडा में चल रहे धरना-प्रदर्शनों के मद्देनजर पुख्ता पुलिस व्यवस्था की गई है। क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121 और सेक्टर-70 जैसे स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। प्रशासन के अनुसार, घटना स्थल पर घरेलू सहायिकाओं द्वारा अपने काम का पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया था, लेकिन स्थिति अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था स्थापित है।

 

जनसामान्य से अपील की गई है कि वे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अराजकता फैलाने और अफवाहें फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

सभी से शांति और संयम बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर शांति, सुरक्षा और जनसुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें