फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गया था परिवार, घर से 7 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर गया था परिवार, घर से 7 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी के एक फ्लैट से चोरों ने सात लाख के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के दौरान फ्लैट में रहने वाला परिवार मंदिर गया था। एक घंटे बाद लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। घटना से सोसायटी के लोगों में रोष व्याप्त है।
गौड़ सिटी 14 एवेन्यू के एक फ्लैट में कुमार सारस्वत परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम को कुमार सारस्वत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मंदिर गए थे। एक घंटे बाद लौटे, तो पता चला कि चोर फ्लैट से करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। आशंका है कि आरोपी सोसायटी से जुड़े हुए हैं, जिन्होंने पीड़ित परिवार के ताला लगाकर जाने की जानकारी थी। घटना से सोसायटी के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें