- बाहरी वाहनों के आने पर गार्डों को मिलता है अलर्ट मैसेज, चालकों से की जाती है पूंछताछ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टरों में चोरी और हुड़दंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरडब्ल्यूए की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। शहर के कुछ सेक्टरों में सोसाइटियों की तर्ज पर वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत देर रात बिना स्टीकर वाले वाहनों के प्रवेश पर सुरक्षा गार्ड पूछताछ करते हैं और जरूरत पड़ने पर वाहन व चालक की जानकारी दर्ज की जाती है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि एहतियातन बढ़ाई गई सुरक्षा से चोरी की घटनाओं में कमी आई है। पहले सेक्टरों में देर रात तक लोगों के आने-जाने और शोरगुल की शिकायतें रहती थीं। अब मुख्य प्रवेश द्वारों पर तैनात गार्डों को निवासियों के वाहनों पर लगे स्टीकर से उन्हें पहचानने में आसानी होती है। जिनके पास जितने वाहन हैं, उन्हें उतने ही स्टीकर वितरित किए गए हैं, जबकि बाहरी वाहनों के मामले में अधिक सतर्कता बरती जाती है। सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरों की भी अहम भूमिका है, जिनके जरिए प्रमुख द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाती है।
बाहरी वाहनों के आने पर गार्डों को मिलता है अलर्ट मैसेज
सेक्टर-51 एबी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से वाहनों की निगरानी के लिए स्मार्ट एप्लीकेशन और इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है। संदिग्ध वाहन, अनजान व्यक्ति या सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना तत्काल ग्रुप में साझा की जाती है, जिससे गार्ड, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और निवासी एक-दूसरे को तुरंत अलर्ट कर पाते हैं।
रात को होती है पेट्रोलिंग
सेक्टर-36 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनीता ने बताया कि देर रात तक नियमित रूप से गार्डों द्वारा पेट्रोलिंग की जाती है और संदिग्ध वाहनों व चालकों से पूछताछ की जाती है, ताकि सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनी रहे।
-
हमारे यहां वाहनों पर स्टीकर की सुविधा पिछले छह महीने में काफी दुरुस्त कराई है, 600 गाड़ियों में अबतक स्टीकर लगाए गए हैं -अनीता जोशी, सेक्टर-51 एबी
पहले देर रात तक हुड़दंग होते थे, लेकिन जब से सेक्टर के वाहनों पर स्टीकर अनिवार्य किए हैं, इससे सबकी पहचान बन चुकी है -डॉ. नीरज शर्मा, सेक्टर-55
हमारे यहां अभी स्टीकर लगाने का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है, जब से आरडब्ल्यूए में आए, इसे अनिवार्य किया गया -रंजीत मिश्रा, सेक्टर-82, उद्योग विहार
हम पार्क स्मार्ट ऐप का उपयोग कर सेक्टर के वाहनों का पंजीकरण कराते हैं, इससे वाहनों के प्रवेश करते ही बूम बैरियर खुल जाता है -संजय सक्सेना, सेक्टर-36
रणजीत मिश्रा उद्योग विहार
रणजीत मिश्रा उद्योग विहार
रणजीत मिश्रा उद्योग विहार