मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में लगी स्टेरिलाइजेशन मशीन।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में लगी स्टेरिलाइजेशन मशीन।
बहराइच। मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में अब स्टरलाइजेशन मशीन स्थापित कर दी गई है। इससे ऑपरेशन व अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों को मानक पद्धति से विसंक्रमित किया जा सकेगा। मशीन लगने के बाद संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि अब तक महिला अस्पताल में स्टरलाइजेशन के लिए कोई मशीन न होने से ऑपरेशन में उपयोग होने वाले औजारों और उपकरणों को मैनुअल तरीके से उबालकर विसंक्रमित किया जाता था। उन्होंने कहा कि ऑटोमेटिक स्टरलाइजेशन मशीन स्थापित होने से अब संक्रमण का खतरा बिल्कुल भी नहीं होगा।