फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू मारने की धमकी देकर स्टेशन मास्टर से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुलाबी बाग इलाका में हुई घटना, सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर तैनात है पीड़ित
विज्ञापन

-घटना के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुलाबी बाग इलाके में बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन मास्टर से लूटपाट की। तीन बदमाश उनके गर्दन को दबाकर उनसे सात हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर वारदात में शामिल एक बदमाश को 24 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गुलाबी बाग निवासी गोलू उर्फ किशन के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 31 अगस्त की रात गुलाबी बाग थाना पुलिस को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन मास्टर गिरिराज सिंह से लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को गिरीराज सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11.30 बजे वह प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन से सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने पीछे से उनकी गर्दन दबा दी। एक अन्य व्यक्ति ने चाकू तान दिया और तीसरे व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन और उनकी जेब व बैग से सात हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें तीन बदमाश भागते हुए दिखे। एक की पहचान गोलू के रूप में हुई। एक सूचना पर उसे अंडरपास गुलाबी बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों राज और विक्रम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाश के साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें