फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ में 31 से आयोजित होगी राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा
विज्ञापन

-विभिन्न वर्गों में बालक व बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ी लखनऊ रवाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की जिला रोल बॉल बालक व बालिका टीम का गठन किया गया। यह टीम लखनऊ के चौक स्टेडियम में 31 अगस्त से दो सितंबर आयोजित होने वाली 16वीं अंडर-11 (मिनी) व 18वीं अंडर-17(जूनियर) उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई।
बता दें कि टीम चयन की प्रकिया मॉडर्न स्कूल में आयोजित की गई थी। अंडर 11 ( मिनी ) व अंडर 17 (जूनियर) 12 -12 खिलाड़ियों की बालक व बालिका टीम के लिए सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना गया। रोल बॉल संघ सीनियर कोच मिलिंद शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। बालक टीम कोच के लिए गुलशन, धर्मेन्द्र कुमार, राजकुमार, रोहन चौहान, आशीष और बालिका टीम कोच के लिए शिवानी व मिलिंद शर्मा को चयनित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऑफिशियल कार्य के लिए चरण सिंह, विधि बंसल व तन्मय दस को राज्य संघ ने चयनित किया है। रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर व सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए होगा। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में करेंगे।
विज्ञापन



अंडर-11 बालक वर्ग में
स्निथिक प्रताप सिंह,गर्व भड़ाना, रुद्र राउथन,सात्विक आर्य, विहान सिंह रघुवंशी, अमान खान, विवान पीलवान, अविरल सिंह,हर्षित वार्ष्णेय, परीक्षित ठाकुर,सैयद हमजा और ध्रुव चौहान का चयन हुआ है।
विज्ञापन



अंडर -11 बालिका वर्ग में
मायरा सिंह, शानवी मोहराना,दृष्टि पटनी, इरा शर्मा,अद्विका गुप्ता,अमायरा बंसल, हृदय आनंद, यूनिज्जा मेहरा और स्वस्तिक मित्तल का चयन हुआ है।


अंडर-17 बालिका वर्ग में
दीज़ा नरूला,दक्ष देवल, अनिका जैन, अक्षिता द्विवेदी,देवांशी तोमर, सारा सिंह,धृतिका भारद्वाज और श्रेय भारद्वाज का चयन किया गया है।

अंडर 17 बालक वर्ग में
हर्ष रावल,सत्यम रावल, शिवम रावल, शिवम वर्मा, जोशुआ एलेक्स डायस,मृदुल कुमार सिंह,मुकुल सिंह,सम्राट सिंह, अवयुक्त जोशी, ध्रुव गोयल, अंश कुमार तिवारी और प्रणीत सिंह का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें