फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लवी मेले से पहले रामपुर में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 14 महिला और पुरुष की टीमें लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत रामपुर में लवी मेले से पहले राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों की कुल 14 टीमें भाग लेंगी। बुशहर कबड्डी संघ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। लवी मेले की बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को मंजूरी दी है। इस प्रतियोगिता में सात महिला और सात पुरुष टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साईं होस्टल धर्मशाला, खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा, कोहिनूर एकेडमी धबोटा, पांवटा एकेडमी पांवटा साहिब, कृष्णा एकेडमी बिलासपुर, स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और स्टेट हॉस्टल जुब्बल के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में रुद्रा एकेडमी ऊना, खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा, कोहिनूर एकेडमी धबोटा, साईं हॉस्टल बिलासपुर, बीबीएन नालागढ़, कृष्णा एकेडमी बिलासपुर और हनुमान हिम एकेडमी बिलासपुर की टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेता को 71 हजार और ट्रॉफी इनाम में दी जाएगी। उपविजेता को 51 हजार ट्रॉफी, बेस्ट रेडर को 2500 रुपये व मोमेंटो, बेस्ट डिफेंडर को 2500 रुपये व मोमेंटो और बेस्ट ऑल राउंडर को 3100 रुपये मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। बुशहर कबड्डी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें