ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने बताया कि 17 जुलाई को पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से पार्टी पदाधिकारी और दिल्ली के कई विधायक शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह होंगे। वह बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जतन भाटी, प्रमोद चौधरी, संदीप भाटी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।