फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध हथियार के साथ आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव के नजदीक गंग नहर के पुल के समीप जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि खटाना पुल पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस जब दादूपुर गांव की तरफ पहुंची तो एक युवक आता दिखाई दिया। उसको रोकने का इशारा किया तो वह तेज कदमों से चलने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। उसकी पहचान खटाना मिल्क निवासी सोनू के रूप में पहचान हुई है। पूछताछ में बताया कि वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें