ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की लॉन टेनिस खिलाड़ी अबीर भाटी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व रजत पदक हासिल किया। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में 16 से 17 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश लॉन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी अबीर भाटी ने एकल कैटेगरी में रजत पदक और डबल कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल, परिवार व जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ी स्कूल में कोच सचिन कुमार की देखरेख में लॉन टेनिस के गुर सीख रही हैँ। प्रधानाचार्य मीता भंडुला और जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।