दनकौर (संवाद)। सक्का गांव के पास बृहस्पतिवार को एक रजवाहे में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच के अनुसार युवती की उम्र करीब 25 वर्ष है और आशंका है कि वह शादीशुदा हो सकती है। शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।