फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टार ग्यारह स्ट्राइकर्स ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जेके क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 मुकाबले में स्टार ग्यारह स्ट्राइकर्स ने नाइट हॉक्स को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट हॉक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार ग्यारह स्ट्राइकर्स ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 143 रन बना लिए। इस तरह टीम ने लक्ष्य से दो रन अधिक बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार ग्यारह स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें