नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी 23 सितंबर को घर से बिना बताए निकली थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोरी के पिता ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। मूलरूप से अमेठी निवासी पीड़ित शहर के एक गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 23 सितंबर को घर से अचानक चली गई और वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।