फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग होगा सबसे अहम, किया गया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो परिसर में जहां होगा स्टीकर वहीं खड़े होंगे लोग
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर मेट्रो चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। कोरोना कोल में मेट्रो संचालन में सबसे अहम सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। इसके लिए एनएमआरसी ने अपने सभी स्टेशनों व कोच में चिन्हीकरण का काम पूरा कर लिया है। तैयारियों को लेकर एनएमआरसी ने डेमो भी दिखाया। सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए स्टीकर लगाए गए हैं। यह स्टीकर टिकट काउंटर, एएफसी गेट से लेकर प्लेटफॉर्म तक लगे हैं। जहां स्टीकर होगा वहीं पर लोग खड़े होंगे। इसके अलावा मेट्रो कोच में सीटों को भी चिह्नित किया गया है। जिन सीटों पर क्रॉस का निशान है वहां यात्रियों को नहीं बैठना है। दरअसल, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी का ध्यान रखना जरूरी है। इसी को लेकर यह कवायद की गई है। आरोग्य सेतु एप और मास्क भी जरूरी है। इसके बिना यात्री सफर नहीं कर पाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान सामान्य रहने पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दी गई है। हर 15 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। इसके अलावा पहले से ज्यादा समय तक मेट्रो प्लेटफॉर्म पर रुकेेगी ताकि यात्री आराम से कोच में चढ़ सके और कोई आपाधापी न हो। कंट्रोल रूम से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। वहीं, स्टेशन परिसर और कोच का नियमित सैनिटाइजेशन होगा। परिसर में प्रवेश के दौरान हाथ सैनिटाइज करना होगा। स्टेशन पर आपातकालीन स्थिति से निपटने की भी व्यवस्था होगी। वहीं, कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्टेशन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें