नगीना। कस्बे में एक घर में घुसकर नकदी और जेवरात चुराने का मामला सामने आया है। 29 अगस्त को मंगल सैनी के घर से आरोपी ताला तोड़कर जेवरात और एक लाख रुपये नकद चुराकर भाग गए। इसकी जांच पुलिस कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगल की लिखित शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।