नोएडा। एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन के साथ ही जिले की स्टाफ नर्स ने भी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह इनकी भी यही मांग है कि स्वास्थ्य विभाग में इनका नियमितीकरण किया जाए। शुक्रवार को सुबह से जिले की सभी स्टाफ नर्स ने काली पट्टी बांधकर काम किया और कार्य बहिष्कार के लिए सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। बताया कि जिले की सभी स्टाफ नर्सें 20 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगी और 21 अक्तूबर को सुबह 2 घंटे के लिए हड़ताल होगी और इसके बाद लखनऊ स्वास्थ्य महानिदेशक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए लखनऊ जाएंगे। इस प्रदर्शन में मैट्रन निर्मला, सिस्टर जसप्रीत कौर, सुनैना, रश्मि समेत अन्य स्टाफ नर्स शामिल रहीं। ब्यूरो