फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से ग्रेनो वेस्ट पहुंची नर्स, आरोग्य सेतू ऐप से स्वास्थ्य विभाग ने किया ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से ग्रेनो वेस्ट पहुंची नर्स, आरोग्य सेतु ऐप से किया ट्रैक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ से ग्रेनो वेस्ट पहुंची नर्स को आरोग्य सेतु ऐप की मदद से ट्रैक किया है। शनिवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के 10 एवेन्यू पहुंची विभाग की टीम ने नर्स समेत पांच रिश्तेदारों के सैंपल लेकर वापस घर भेज दिया है। सोसाइटी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लोग पूरे दिन सोसाइटी के व्हाट्स एप ग्रुप मामले की जानकारी जुटाते रहे।
सोसायटी एओए के अध्यक्ष देवीनाथ ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। 3 बजे के करीब टीम परिवार के पांच सदस्यों को लेकर गई। जांच के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार को मेरठ से नर्स सोसाइटी निवासी रिश्तेदार के पास आई थी। बताया जाता है कि उसके फोन में आरोग्य सेतु ऐप है। जिससे स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मिला था। नर्स को नजदीकी अस्पताल में जांच कराने के लिए बोला गया था। जिसके बाद युवती ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। आरोप है कि युवती ने अपने आप को छिपाने का प्रयास किया। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोसाइटी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टावर और फ्लोर को किया सैनिटाइज
सोसाइटी निवासियों के मुताबिक मेरठ में नर्स केरिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद वह भागकर यहां आ गई थी। शनिवार को सोसाइटी के टावर और फ्लोर को सैनिटाइज किया गया है। साथ ही सोसाइटी के व्हाट्ए एप ग्रुप पर सभी लोगों को अलर्ट किया गया है। मामला सामने आने के बाद सोसाइटीवासी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें