फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर हादसों के मद्देनजर जिम्स में स्टाफ को किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले मरीज और तीमारदारों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दीपावली पर पटाखे और आतिशबाजी से होने वाले हादसों को ध्यान में रखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने अपने यहां एहतियाती इंतजाम किए हैं। दीपावली से पहले और उसी दिन स्टाफ को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इमरजेंसी सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया है। यहां पर ओपीडी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आतिशबाजी चलाते समय सावधानी बरतने वाले उपाय के विषय में बता कर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिम्स के निदेशक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव कहते हैं कि सलाह तो यही है कि पटाखों का उपयोग कम से कम करें। बेहतर यही है कि कोई हादसा न हो। पटाखों के कारण चेहरे और आंखों के चपेट में आने के मामले अधिक देखने में आते हैं। हादसे के बाद पीड़ित सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही जगहों पर जाते हैं। हमारे यहां इमरजेंसी व अन्य स्टाफ को अलर्ट जारी किया गया है कि वह बर्न के केस को लेकर सतर्क रहें। पटाखों के कारण होने वाले हादसों में उपचार के लिए जरूरी सभी दवा आदि का होना सुनिश्चित करा जाए।
विज्ञापन

-

बरतें सावधानी

- पटाखे जलाते समय आसपास पानी से भरी बाल्टी या टब जरूर रखें

- ज्यादा ढीले ढाले कपड़े न पहनें, सूती कपड़े सही फिटिंग के पहनें

- पटाखों के बहुत ज्यादा नजदीक न जाएं, माचिस की जगह मोमबत्ती प्रयोग करें

- हाथ आदि जल जाने पर ठंडे पानी को डालें, जल्द चिकित्सक के पास पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें