फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसएस रॉयल चैलंजर्स और क्वांटम स्ट्राइकर्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु के शतक पर भारी पड़ा एसएस रॉयल का प्रदर्शन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हिमांशु चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी।
रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही जेवर प्रीमियर लीग में सोमवार को मैच न हो पाने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा था। मंगलवार को हुए पहले ही मैच में अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की ज्यादा संख्या देखने को मिली। दिन का पहला मैच एसएस रॉयल और एमके इंडियंस के बीच खेला गया। एसएस रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर एमके इंडियंस के सामने बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके इंडियंस हिमांशु चौधरी के 104 रनों के पारी की बदौलत 135 रन ही बना सकी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच हिमांशु चौधरी को दिया गया। दूसरा मुकाबला माही रॉयल चैलंजर्स और क्वांटम स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। पहले बल्ले बाजी करते हुए माही रॉयल चैलंजर्स 10 ओवर में 94 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वांटम स्ट्राइकर्स ने 95 रन बनाकर माही रॉयल चैलंजर्स को 3 विकेट से हरा दिया। विवेक शर्मा और विराट को सयुंक्त प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें