फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण बीच में छोड़कर गायब हुआ ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। तालड़ा गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कर रहा ठेकेदार एक माह से काम बीच में छोड़कर गायब है। निर्माण के दौरान रास्ते में पड़ने वाली पुलिया भी तोड़ दी गई थी, जिसे अब तक दोबारा नहीं बनाया गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीण किन्नी हवलदार, धर्मवीर, राशिद, पप्पी और दुर्जन सिंह ने बताया कि गांव के आरंभ से अंत तक करीब 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होना था। लेकिन ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया। रास्ता क्षतिग्रस्त होने और पुलिया टूटी होने से तालड़ा के अलावा रोशनपुर, धनौरी और जनेदपुर के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें