रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की टीमों ने सहोदय इंटर-स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-17 छात्रा वर्ग की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता और छात्रों की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। स्कूल की अंडर-17 छात्रा की वॉलीबाल टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रों की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैचों में प्रभावशाली जीत दर्ज की और नॉटआउट चरणों में बेहतरीन खेल दिखाया। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद टीम को हार का सामना करना पड़ा। स्कूल के प्रधानाचार्य ने दोनों टीमों के प्रयासों की सराहना की।