फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बारिश की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर पूरे ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र में 36 टीमें लार्वासाइड दवा का छिड़काव करने के लिए लगाई गई हैं। विकसित सेक्टरों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी यह टीमें दवा का छिड़काव करेंगे। 10-10 दिन का शिड्यूल बनाकर एक महीने में पूरे ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट को कवर किया जाना है। इसकी निगरानी के लिए भी अधिकारियों को सीईओ ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें