फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेल विभाग ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा, डीआईओएस को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा, डीआईओएस को लिखा पत्र
विज्ञापन


- डीपीएस स्कूल में दीवार गिरने से दो श्रमिकों की हुई थी मौत, एक घायल
- परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और ठेकेदार पर लगाया था लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-2 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में स्वीमिंग पूल के ऊपर छत डालने से पहले कॉलम बनाए जाने के लिए गड्ढे खोदते समय दीवार गिरने से दो श्रमिकों की हुई मौत के बाद खेल विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। खेल विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस देकर बुधवार तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। साथ ही डीआईओएस को भी पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 स्थित डीपीएस में शुक्रवार को स्वीमिंग पूल के ऊपर छत डालने से पहले चारो ओर कॉलम बनाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक दीवार श्रमिकों के ऊपर गिर गई थी। दीवार के नीचे दबने से हमीरपुर निवासी बाबूलाल (50) और लाल दीवान (45) की मौत हो गई थी। इसके अलावा श्रमिक दुर्गाप्रसाद को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया था। वहीं, श्रमिकों के परिजनों ने ठेकेदार और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। शनिवार को खेल विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। खेल विभाग ने स्कूल प्रबंधन से काम किए जाने से पहले ली गई परमिशन के संबंध में जानकारी मांगी तो कोई उचित जवाब नहीं मिला। इसके बाद खेल विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस सौंपते हुए बुधवार तक लिखित जवाब देने का समय दिया है। अगर बुधवार तक स्कूल की ओर लिखित जवाब नहीं दिया जाता है तो स्वीमिंग पूल को सील करने के साथ जुर्माने की भी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया स्कूल प्रबंधन को नोटिस देने के अलावा डीआईओएस को भी पत्र लिखकर स्कूल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


कोट-1

डीपीएस स्कूल में घटना स्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही नोटिस देकर बुधवार तक लिखित जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं मिलता है तो स्वीमिंग पूल को सील करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीआईओएस को भी पत्र लिखकर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अनीता नागर, जिला उपक्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन



कोट-2
स्कूल में हुई घटना की रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अगर अनु़मति के बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा होगा तो उसकी भी जांच की जाएगी। धर्मवीर सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें