फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 120 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
120 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन

-एक साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, पहले चरण में 70.82 करोड़ होंगे आउटडोर गेम के संसाधन विकसित

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-123 के प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 120 करोड़ की लागत से बनेगा। पहले चरण में 70.82 करोड़ की अनुमानित लागत से आउटडोर गेम विकसित होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में इंडोर गेम का काम होगा। इस बाबत बीते बोर्ड बैठक में प्रस्ताव दिया गया था। इसमें आगामी बोर्ड बैठक में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का पूरा मसौदा तैयार कर आने को कहा गया है। एक साल में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

योजना के मुताबिक सेक्टर-123 में 26 एकड़ में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण के निर्माण कार्य में प्रवेश और निकास द्वार, रनिंग ट्रैक 400 मीटर के साथ ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन रनवे, मेंटेनेंस ब्लॉक, चहारदीवारी, छह कियोस्क, सड़कें, भित्ति चित्र समेत पार्किंग शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में बॉक्सिंग, योगा रूम, कबड्डी, किचन, बैंक्वेट, दो चेंजिंग एंड शॉवर रूम, किड्स पूल, पूल, जिम, शौचालय, मेंटेनेंस रूम, अकाउंट्स रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ रुम, 12 दुकानें, टेबल टेनिस, चार बैडमिंटन कोर्ट, कैफे काउंटर, कॉन्फ्रेंस रूम, मैनेजर रूम समेत स्टोर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


लैंडफिल साइट के बदले बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
नोएडा के मास्टर प्लान 2031 के मुताबिक सेक्टर-123 में गढ़ी चौखंडी के सामने का भाग रिक्रिएशनल ग्रीन तथा फैसिलिटी व यूटिलिटी भूखंड के अंतर्गत है। इसका जो भाग ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली सड़क के उत्तर दिशा में पड़ता है, वह रिक्रिएशनल ग्रीन के लिए प्रस्तावित है। यहां लंबे समय से किसानों की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों ने लैंडफिल साइट को 204वीं बोर्ड बैठक में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में स्थानांतरित करने का अनुमोदन किया गया। सीईओ ने 14 मार्च 2022 को ले-आउट में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को समायोजित करते हुए संशोधित ले-आउट प्लान का अनुमोदन किया।

युवाओं को मिलेगा लाभ
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण होने से आस-पास के निवासियों एवं युवाओं को खेल-कूद का माहौल मिलेगा। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण होने से प्राधिकरण को राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


कानपुर स्पोर्ट्स हब मॉडल पर होगा आधारित
सैक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए ओरिओन आर्किटेक्ट्स का चयन किया गया। चयनित कंसल्टेंट ने कानपुर स्पोर्ट्स हब का दौरा किया। इसके बाद ड्राईंग एवं डिजाईन प्रस्तुत की। कंसल्टेंट ने इसकी अनुमानित निर्माण लागत 120 करोड़ आंकी, जिसे सीईओ ने और कम करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें