नोएडा। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस इत्यादि खेलों की स्पर्धाएं हुईं जिसमें निगम के अभियंताओं ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने किया। विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने पुरस्कृत भी किया। ब्यूरो