फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-132 में चार्जिंग प्वाइंट पर ई-स्कूटियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-132 स्थित ग्रैंड स्ट्रीट बिल्डिंग में बृहस्पतिवार को चार्जिंग प्वाइंट पर खड़ी ई-स्कूटियों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट पर कई ई-स्कूटियां खड़ी थीं। अचानक ई-स्कूटर में आग लग गई जिसकी चपेट में आसपास खड़ी पांच-छह स्कूटियां भी आ गईं। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें