ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-तीन में चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में स्पॉर्टन ग्रेनो ने फोनिक्स फोर्स को सात विकेट से पराजित किया। रविंद्र भाटी मैन ऑफ द मैच रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए फोनिक्स फोर्स ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में स्पॉर्टन ग्रेनो की टीम ने तीन विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीत लिया।