ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने कार से जेवर चोरी के आरोप में दो शातिर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। गोल्फ सिटी सेक्टर-75 निवासी गोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 23 अप्रैल की रात ग्रीन आर्च सोसाइटी के सामने उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सुबह में कार में बैठ रहने के दौरान सोने की चेन व ब्रेसलेट चोरी कर आरोपी भाग गए। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि ड्रीम वैली सोसाइटी के सामने से गाजियाबाद निवासी रोहित चौहान उर्फ बोबी (23) और सोनू ठाकुर (19) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो