नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रणभूमि वीकडे लीग सीजन-20 के फाइनल में कॉन्करर्स क्रिकेट क्लब चैंपियन बना। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एएम चैंपियंस को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच में एएम चैंपियंस की टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉन्करर्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट में 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीप यादव ने 44 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। योगेश यादव ने भी 32 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएम चैंपियंस की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में कंकरर्स की ओर से जन्नू अंसारी (3 विकेट), इरफान और अमर यादव (2-2 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई।