यमुना सिटी। जेवर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को भतीजी की शादी में आए एक व्यक्ति से तीन लोगों ने मारपीट की। मोहल्ला कम्बुआन कस्बा जेवर निवासी यामीन ने जेवर कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि रबूपुरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में उसकी भतीजी की शादी में वह मौजूद था। दोपहर चार युवक एक साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। इसी दौरान तीन युवक गेस्ट हाउस के अंदर आए और उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर युवकों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। यूनुस की शिकायत पर पुलिस ने बिलाल, अनस, जुबैर और शहजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी मोहल्ला खातिवान जेवर थाना के निवासी हैं। प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद