दादरी (संवाद)। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक डॉ. गुन प्रकाश चैतन्य महाराज ने कहा कि मुक्ति का एकमात्र उपाय अध्यात्म है। अध्यात्म को अपनाकर ही भवसागर पार किया जा सकता है। परमात्मा से दूरी होने पर मनुष्य का भय बढ़ता है। आलोचना करने में समय नष्ट करने के बजाय व्यक्ति को अपना ध्यान गुरु और भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। इस अवसर पर पवन बंसल, सुधीर सक्सेना, केशव गोयल, अंकित अग्रवाल, पीयूष गर्ग, डॉक्टर उमेश शर्मा, इतिशा गर्ग, देवेंद्र चौधरी, कविता शर्मा, सुषमा भाटिया, रिशु गर्ग आदि उपस्थित रहे।