समस्याओं का समाधान होने पर ही खत्म होगा प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में कई दिनों से लोगों का प्रदर्शन जारी है। शनिवार को बिल्डर प्रबंधन से मिलने से पहले बैठक का आयोजन किया गया, जिस पर लोगों ने समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। सुमिल जलोटा ने बताया कि 14 मार्च को प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू किया गया। अब बिल्डर प्रबंधन द्वारा एक-दो दिन में लोगों से मिलने का आश्वासन दिया गया है। लोगों का कहना है कि समस्याओं का समाधान होने पर ही प्रदर्शन को खत्म किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था खराब हो चुकी है। ब्यूरो