फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जज्बे ने दी उम्र को मात, पूर्व सैनिकों ने जीती रनर-अप ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-71 पुरुष और 19 महिलाओं के दल में शामिल रहे 86 वर्षीय पूर्व सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में नोएडा के 90 पूर्व सैनिकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। नई दिल्ली में आयोजित इस आयोजन में 60 वर्ष से अधिक उम्र के सेवानिवृत्त सैनिकों ने करीब 2.5 किलोमीटर की सीनियर सिटीजंस रन में हिस्सा लिया। दल में 71 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल थीं। खास बात यह रही कि 86 वर्षीय पूर्व सैनिक ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर अपने फिटनेस और जज्बे का परिचय दिया।
विज्ञापन

कर्नल जगमोहन गुप्ता के नेतृत्व में शामिल हुए दल ने साबित किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बृहस्पतिवार को अरुण विहार स्थित आर्मी वेटरन्स इंस्टीट्यूट में पूर्व सैनिकों ने मैराथन का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ और सक्रिय रहने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें