फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर मौत का झपट्टा: तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों और बाइक को रौंदा, नाले में गिरी... एक की गई जान

Thu, 11 Sep 2025 09:02 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 के पास तेज रफ्तार का कहर देखने क मिला। कार ने दो कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद कार नाले में गिरकर जल गई, लेकिन कार सवार दोनों छात्र समय रहते बाहर कूदकर बच गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कहर बनकर टूटा। सेक्टर-145 के पास 100 की रफ्तार से दौड़ रही एक किया कार ने दो कारों को टक्कर मार दी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों छात्र समय रहते बाहर कूद गए और उनकी जान बच गई। लेकिन हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली की तरफ से आ रही एक किया कार में दो युवक सवार थे। दोनों ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। कार की रफ्तार 100 से ऊपर थी। जैसे ही वह सेक्टर-145 के पास पहुंचे। कार ने सामने चल रही दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार कार बाइक को भी रौंदते हुए अनियंत्रित हो गई।

हादसे में बाइक सवार विजय बहादुर (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौरव सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कंपनी कर्मी बाइक पर सवार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विजय बहादुर को मृत घोषित कर दिया। गौरव सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंपा है।
विज्ञापन


कार नाले में गिरी और लग गई आग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो वाहनों और बाइक को रौंदने के बाद ग्रीन बेल्ट में बने पेड़-पौधों को तोड़ते हुए सीधे सड़क किनारे नाले में जा गिरी। गिरते ही कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचे और आग पर काबू पाया। आसपास के लोग जलती हुई कार को देखकर दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कार में मौजूद ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के एक निजी कॉले में पढ़ने वाले दोनों छात्र समय रहते कार से कूद गए थे।

अगर वह बाहर न निकलते तो आग की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। इस बात की जांच की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहना था कि नहीं।

घटना के बाद जाम से जूझते रहे लोग
हादसे के कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। टक्कर से क्षतिग्रस्त कारें और गिरी हुई बाइक सड़क किनारे पड़ी रही। वहीं जलती हुई कार को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। अग्निशमन विभाग और पुलिस की गाड़ियों के पहुंचने से मौके पर पहुंची। यातायात पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर रोड को खाली कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। वही विजय बहादुर की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें