फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida News: टायर फटने के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, चालक सुरक्षित

Tue, 09 Dec 2025 08:10 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट में बिसरख गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने से गाड़ी नाले को पार कर सर्विस रोड पर पलट गई। भीड़ ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई घायल नहीं हुआ और बाद में चालक गाड़ी लेकर चला गया।

विज्ञापन
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट के बिसरख गोल चक्कर के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक नाले को पार कर सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम बिसरख गोल चक्कर के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया था। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक नाले को पार कर दूसरी तरफ सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद गाड़ी को सीधा किया गया। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर वहां से चला गया।

गनीमत रही कि कार सवार को चोट नहीं आई। घटना के दौरान गोलचक्कर पर भीड़ नहीं थी। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जबकि बिसरख गोलचक्कर पर आए दिन भीड़ रहती है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक कार की गति अधिक थी। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान जाम की स्थिति बन गई, लेकिन मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यातायात सामान्य कराया। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें