फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा, एक घायल
विज्ञापन


बस के पीछे चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, जांच कर रही पुलिस


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क किनारे पंचर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान धीरज (23) निवासी घांघौली थाना टप्पल, अलीगढ़ और भरत (20) निवासी लालपुर रोड थाना टप्पल, अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल भानू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को तीनों युवक कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। दोपहर में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवकों को बाहर निकाला। तीनों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। भानू का उपचार जारी है। जांच में सामने आया कि रोडवेज बस का टायर पंचर हो गया था। इसके बाद चालक बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा करके चला गया। बस के पीछे कोई चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। दोनों वाहनों को घटनास्थल से हटवा दिया गया है। पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खराब खड़े वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें