तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, बिसरख क्षेत्र में हादसे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान बाइक चालक ने पुलिस को बताया कि वह बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि चालक बाइक पर सवार नहीं था। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो