फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इसरो दिवस पर भाषण व नाटक प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा दो स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में इसरो दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से दस तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत का सफर, चंद्रयान-3 - एक विशाल छलांग, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन और 2047 के लिए अंतरिक्ष के लिए भारत का दृष्टिकोण विषयों पर कराई गई। प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों ने एक रोल प्ले प्रतियोगिता भी आयोजित की। इसमें छात्रों ने डाॅ. विक्रम साराभाई, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम, डाॅ. के कस्तूरीरंगन, डाॅ. के सिवन और एस सोमनाथ वैज्ञानिकों के जीवन का अभिनय किया। कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने यह कार्यक्रम इसरो की कहानी - भारत का गौरव विषय पर प्रस्तुति दी। नाटकों में इसरो की स्थापना, आर्यभट्ट, चंद्रयान और मंगलयान मिशनों के प्रक्षेपण और भारत के गगनयान (मानव अंतरिक्ष उड़ान) की हर तस्वीर को दर्शाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें