नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से सीधे पवित्र स्थल आनंदपुर साहिब तक चलाई जाएगी जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, विशेष सेवा भीड़ प्रबंधन और यात्रियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। दिल्ली से आनंदपुर साहिब तक सीधी ट्रेन न होने से कई बार श्रद्धालुओं को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ता था। ब्यूरो