फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विशेष विद्यार्थियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - -
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा(संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हेल्थ स्क्रीनिंग एवं हेल्थ फेस्ट का आगाज हुआ। इसका आयोजन स्पेशल ओलंपिक्स भारत व उत्तर प्रदेश और स्कूल के एसओबी यूपी स्पोर्ट्स सेंटर की ओर से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 137 विशेष विद्यार्थियों ने नेत्र जांच और सामान्य चिकित्सकीय परीक्षण का लाभ उठाया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडुला और स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि हेल्थ फेस्ट के माध्यम से बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उनके लिए भविष्य में नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम और खेल गतिविधियों के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कौमारभृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वेंद्र सिंह, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई, डॉ. नमिता, नर्स मुमताज, पूनम, शैलजा आदि ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें